मेम्बर बने :-

Wednesday, January 3, 2018

फोटोग्राफी : पक्षी 42 (Photography : Bird 42 )


Photography: (dated 12  10 2017 07:00 AM )

Place : Kapurthala, Punjab, India

Brown rock chat

The brown rock chat or Indian chat is a bird in the chat (Saxicolinae) subfamily and is found mainly in northern and central India. It is often found on old buildings and rocky areas. It resembles a female Indian robin but lacks the reddish vent and differs in posture and behaviour apart from being larger. In flight it bears some resemblance to thrushes and redstarts. It feeds on insects, captured mainly on the ground. It was formerly placed as the sole species in the genus Cercomela but is now included with the wheatears in the genus Oenanthe. 

Scientific name:  Oenanthe fusca

Photographer   :  Rakesh kumar srivastava

ब्राउन रॉक चैट या भारतीय चैट (ओएनंथे फेसा) चैट (एसएक्सिकोलिने) उपप्रजाति में एक पक्षी है और यह मुख्य रूप से उत्तरी और मध्य भारत में पाया जाता है यह अक्सर पुरानी इमारतों और चट्टानी क्षेत्रों पर पाया जाता है। 

वैज्ञानिक नाम: ओएनंथे फेसा
फोटोग्राफर: राकेश कुमार श्रीवास्तव
अन्य भाषा में नाम:-

हिन्दी:गप्पीदास, गोजा; Marathi: तपकिरी गप्पीदास; Nepali: कैलो रबिन; Punjabi:ਭੂਰੀ ਗਾਲ੍ਹੜੀ








-© राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"



Friday, December 29, 2017

शिमला – जो देखने मैं गया




शिमला बस स्टैंड के सामने का दृश्य 













मेरी इस रचना की अवधारणा मेरे शिमला प्रवास के दौरान आई। पहाड़ों की दुर्दशा को देख प्रकृति प्रेमियों के घायल मन से उपजी गज़ल :

शिमला – जो देखने मैं गया


बरसों बाद मैं पहाड़  से मिला,
लहूलुहान था, जब मुझको मिला। 

जिस पहाड़ को देखने मैं गया,
मुझको यारों, ना मिला, ना मिला। 

चले करने, दर्शन शिखर हिम का ,
मुझको वो भी,  ना मिला, ना मिला। 

रंग-बिरंगे मकान के पीछे,
अस्मत छुपाते हिम, मुझको मिला। 

गीत चिड़ियों की तो बात छोड़ो,
दर्शन कौओं का मुझे ना मिला। 

छीन कर बसेरा सब चिड़ियों का,
रहने को आसरा, मुझको मिला। 

ख़ाक छानता रहा इस शहर की,
मूल शख्स अमीर, मुझे ना मिला। 

थी तलाश मासूमियत की मुझे,     
एक भी आदमी, मुझको न मिला। 

दर्द ये बस हिम का नहीं “राही”,
हर शहर मुझको, ऐसा ही मिला। 
    
- © राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"

बशीर बद्र साहब की गायन शैली में इस ग़ज़ल को मेरी आवाज़ में सुनने की लिए निचे दिए गए विडिओ लिंक को क्लिक करें। 



Wednesday, December 27, 2017

फोटोग्राफी : पक्षी 41 (Photography : Bird 41 )


Photography: (dated 25 11 2017 05:00 PM )

Place : Kapurthala, Punjab, India

Pied myna

The pied myna or Asian pied starling is a species of starling found in the Indian subcontinent and Southeast Asia. They are usually found in small groups mainly on the plains and low foothills. They are often seen within cities and villages although they are not as bold as the common myna.

Scientific name:  Gracupica contra
Photographer   :  Rakesh kumar srivastava


सिरोली मैना या अबलक मैना भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाने वाले मैना की एक प्रजाति है। वे आमतौर पर मैदानों और निम्न तलहटी पर छोटे समूहों में पाए जाते हैं। ये अक्सर शहरों और गांवों में देखा जाता है, हालांकि वे सामान्य मैना से इतर शर्मीले होते हैं।

वैज्ञानिक नाम: ग्रैक्यूपिका कॉन्ट्रक्ट
फोटोग्राफर: राकेश कुमार श्रीवास्तव

अन्य भाषा में नाम:-

Bengali:গো শালিক, গোবরে শালিক; Bhojpuri: सिरोई मैना, सिरोई, सिरोली; Gujarati: કાબરી કાબર
Hindi: अबलक मैना, सिरोली मैना; Marathi: रंगीत मैना, कवडी मैना; Punjabi: ਡੱਬੀ ਮੈਨਾ; Sanskrit: भरत शबल सारिका; Tamil: கறுப்பு வெள்ளை மைனா








-© राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"



Friday, December 22, 2017

परिवेश





  



  









परिवेश - (एक मुक्त कविता)


जाड़े की नर्म धूप,
खो दी है तुमने,  
अपने हिस्से की। 

तुम्हें पसंद है,
वातानुकूलित परिवेश,
और छूट गया साथ,
जिसे तुम चाहते हो। 

तुम चाहते हो शांति,
तुम छुप जाते हो अपने,
वातानुकूलित विचारों में,
और दिखते हो शांत,
पर तुम्हें नहीं मिलती,
जिसे तुम चाहते हो। 

ऐसा नहीं है कि,
जो तुम्हें मिला वो,
तुम्हारी पसंद नहीं थी। 

वक्त की गर्त में,
धूल की ऐसी परतें,
जम गई है विचारों में,
बन गए हो खुदगर्ज,
नहीं सोचते उसके बारे में,
जिसे तुम चाहते हो। 

जब भी झुलस जाते हो,
वातानुकूलित विचारों से,
और पाते हो खुद के, 
रिश्तों में सर्द मौसम। 
  
नहीं देना चाहते हो,
पर दे जाते हो दुःख,
जिसे तुम चाहते हो। 

अब निकलो तुम अपने,
वातानुकूलित परिवेश से। 

दोनों के विचारों से,
बनाओ नया परिवेश। 

दूर करो उसके आँखों के
सामने छाये कोहरे को,
और कह दो ज़ुबाँ से,
चाहिए नर्म धूप उससे,
जिसे तुम चाहते हो। 

-© राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"

Wednesday, December 20, 2017

फोटोग्राफी : पक्षी 40 (Photography : Bird 40 )


Photography: (dated 15 08 2017 07:30 AM )

Place : Kapurthala, Punjab, India

Black-rumped flameback

(Golden-backed woodpecker)

The black-rumped flameback, also known as the lesser golden-backed woodpecker or lesser goldenback, is a woodpecker found widely distributed in the Indian subcontinent. It is one of the few woodpeckers that are seen in urban areas. It is a golden-winged woodpecker with a black throat and black rump.

Scientific name:  Dinopium benghalense


Photographer   :  Rakesh kumar srivastava


सुनहरा कठफोड़वा(लेस्सर गोल्डेन-बैक्ड कठफोड़वा) , जिसे भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है। यह कठफोड़वा शहरी क्षेत्रों में देखा जाता है। यह एक काले गले और काली दुम के साथ सुनहरा पंख वाला कठफोड़वा है।


वैज्ञानिक नाम: डेनोपियम बंगालेंस
फोटोग्राफर: राकेश कुमार श्रीवास्तव

अन्य भाषा में नाम:-
Bengali: বাংলা কাঠঠোকরা; Gujarati: સોનેરી પીઠ લક્કડખોદ; Hindi: सुनहरा कठफोड़वा; Kannada: ಸುವರ್ಣ ಬೆನ್ನಿನ ಮರಕುಟಿಕ: Malayalam: നാട്ടുമരംകൊത്തി; Marathi: छोटा सोनपाठी सुतार, वाढई; Nepali: कालोढाडे लाहाँचे; Sanskrit: काष्ठकूट; Tamil: பொன்முதுகு மரங்கொத்தி; Telugu: చిరుతపక్షి












































       














RAILCOACH FACTORY KAPURTHALA
(03-11-2021)
-© राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"