मेम्बर बने :-

Showing posts with label नववर्ष. Show all posts
Showing posts with label नववर्ष. Show all posts

Sunday, January 1, 2017

नववर्ष

      


        


     नववर्ष

गया दिसंबर, अब मौसम है नववर्ष मनाने का,

सुध लेनी है मुझको, दिल में बसने वालों का,

दे दूँ शुभकामनाएं सबको, पर चिंता है बस इतनी

कहीं छूट ना जाए नाम कोई, मेरे चाहने वालों का। 


नववर्ष का दिन है यारों, ख़ुशी मनाने का,

यारों के संग खाना-पीना, नाचने-गाने का,

नहीं भूलना उनको यारों जो काम तुम्हारे आते

मौका है, उनके चेहरे पर मुस्कान फैलाने का। 


बीते साल के दर्द को भूल, आगे बढ़ जाना है,

नववर्ष में अपने जीवन को सपनों से सजाना है,

कर लो प्रतिज्ञा, साकार करेंगे अपने सपनों को

नववर्ष में मिलेगी सफलता बस कदम बढ़ाना है। 


गिला शिकवा छोड़ कर सबको गले लगाना है,

अपनी खुशियों में अपनो को भूल ना जाना है,

कितना भी हो मशरूफ तुम अपने ही कर्मों में

सब काम को छोड़, रोते हुए बच्चों को हंसाना है। 


इस नववर्ष में हम को कुछ संकल्प उठाना है,

नशा-मुक्त हो हमारे युवा उन्हें राह दिखाना है,

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश फैलाना है,

स्त्रियों का करें सम्मान ये बच्चों को समझाना है।


- © राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"

Tuesday, January 1, 2013

नववर्ष

आप  सब  को , नववर्ष-2013  की   बधाईयाँ ।

फैलायें  उम्मीद की रोशनी, बाँटे  मिठाइयाँ ।।



PHOTO- SANJAY, LOCATION- GOA, GRAPHICS DESIGN BY R. K. SRIVASTAVA

 नव-वर्ष  

मचल   रहा  है  दिल  , जश्न मनाने  को  ।
झूमों नाचो गाओ, नया साल है आने को ।।

पल-पल करके बीता, पुराना साल है ।
अगले पल आनेवाला,   नया साल है ।।

ग़म और खुशियों से, भरा पुराना साल था ।
खट्टे-मीठे   अनुभव , का   संसार       था ।।

जो भी   सीखा   हमने ,  पुराने साल में ।
काम आयेंगे जीवन के, नव निर्माण में ।।

सपनों के  साथ , अगला पल सजायेंगे ।
सारे ग़मों को भूल, नया साल मनायेंगे ।।

नई उम्मीदों के साथ, जिस पल का इंतजार है ।
लो आ गया  वो  पल,  ये    नया    साल       है ।।

                                                               -राकेश कुमार श्रीवास्तव