मेम्बर बने :-

Wednesday, October 14, 2015

आसरा

आसरा

ख़ुद से युद्ध करता रहता हूँ,
ख़ुद में राम-रावण को पाता हूँ,
जब-जब राम, रावण से हारे,
ख़ुद को दुष्कर्म में लिप्त पाता हूँ। 

दुष्कर्म में जब ख़ुद को पाता हूँ,
ख़ुद को आवरण से ढक लेता हूँ,
जब-जब रावण, राम से हारे,
सत्कर्म का मैं ढोल बजाता हूँ। 

चक्रव्युह में खुद को पाता हूँ,
अथक युद्ध मैं लड़ता रहता हूँ,
बुरे ख्याल स्वतः मुझमें आते,
सत्कर्म के लिए लड़ता रहता हूँ। 

अक्सर ख़ुद से ही हारा हूँ,
तभी तो मैं अधम-पापी हूँ.
अब तो तेरे शरण हूँ, गुरुवर !
अब तो तेरे चरण पड़ा हूँ। 

मेरे अंदर बैठा है जो रावण,
नहीं छोड़ता वह मेरा दामन,
अब आसरा है आपका गुरुवर !
आ बैठो मेरे दिल के आंगन।

नहीं कुछ है अब मेरे बस में,
बहुत दुष्कर्म किए जीवन में,
मुझ पर कृपा करो हे गुरुवर !
अजब सी बेचैनी है जीवन में। 

भौतिक-ज्ञान से केवल जीवन चला है,
आत्म-ज्ञान बिन आनन्द कहाँ मिला है,
”राही” को बस अब आस थी तुमसे
उर में आनन्द का अब दीपक जला है। 

- © राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"

Wednesday, September 9, 2015

मिलन-गीत


                        मिलन -गीत

लड़का-         ये सासें, ये धड़कन, थम सी गई है,
जब से नज़र मेरी, तुम से मिली है.
आ जा करीब आ जा,
मेरी नैनों की प्यास बुझा जा.
ये सासें, ये धड़कन, थम सी गई है,

तेरे चहरे पे क्यूँ रुकती है मेरी नज़र,
क्यूँ रहती है तू मेरे प्यार से बे-ख़बर,
दीवाना सा लगता हूँ, दिल मेरा जले,
तू आ जा मेरी बाहों में लग जा गले,
ये सासें, ये धड़कन, थम सी गई है,

ये रंगीन शाम, मदहोश होने लगी,
ये शाम, रात की बाहों में सोने चली,
तेरी नशीली आँखों का जाम पी लेने दे,
गुस्ताख़ी है लेकिन, इस पल को जी लेने दे,
ये सासें, ये धड़कन, थम सी गई है,

लड़की-         जब से नज़र मेरी, तुम से मिली है,
मेरी आँखें बस अब तुम्हें ढूढ़ती है,
ये आग अब दोनों तरफ ही लगी है.
तभी तो मुलाकातें अक्सर हो रही है,

आ जा करीब आ जा,
मेरी नैनों की प्यास बुझा जा.

दोनों-            ये सासें, ये धड़कन, थम सी गई है,
जब से नज़र मेरी, तुम से मिली है.
आ जा करीब आ जा,
मेरी नैनों की प्यास बुझा जा.
ये सासें, ये धड़कन, थम सी गई है,

- © राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"

Thursday, August 27, 2015

बैरी सावन











    बैरी सावन


सावन में सिमटी रहती हूँ,
सावन में गुमसुम रहती हूँ। 

जब से गए है परदेश सजनवा,
उनसे मिलने की सपने बुनती हूँ। 

जब बारिश आग लगाती सावन में,
आँगन में भीग, चुपचाप रो लेती हूँ। 

जब भी उनसे हो फोन पर बातें,
दिल की बातें नहीं कह पाती हूँ। 

भरा-पूरा है घर-आँगन मेरा फिर भी,
जल बिन मछली जैसी तड़प रही हूँ। 

जब से खबर मिली है उनके आने की
न चाहते हुए भी मैं थोड़ी-सी बदल गई हूँ। 

"राही”, जाने-अनजाने हो जाती है गलती मुझसे
देवर, सास और ननद की ताने सुनती रहती हूँ। 

सावन में सिमटी रहती हूँ,

सावन में गुमसुम रहती हूँ। 

- © राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"

Tuesday, August 11, 2015

AE DIL HAI MUSHKIL

चित्र http://aedilhaimushkil.com/   से साभार 











(FILM KE TITLE PAR GEET LIKHANE KI KOSHISH KI HAI.)

ऐ दिल है मुश्किल


ऐ दिल है मुश्किल,
वो कहती है आ गले मिल.
मगर तू धड़कता है किसी और के लिए,
जो तेरे साँसों में है शामिल।

उसकी कशिश में है फंसा तू,
कितना समझाऊ तुझे, न समझे तू,
शोख चंचल अदा उसकी गजब है,
उसे भी नहीं चाहता छोड़ना तू। 

दोनों चाहती है तुझे दिलों-जां से,
इसलिए रहते हो तुम परेशां से,
मगर दोनों को कुछ बोला, भेद राजे-दिल का खोला,
तो गिर जाओगे दोनों की नज़र से। 

ऐ दिल है मुश्किल,
तेरा जीना हुआ बोझिल,
तुझे राहत तभी मिलेगी,
जब दूसरी न हो, ऐ मेरे दिल

ऐ दिल है मुश्किल,
जरा संभल जा ऐ मेरे दिल,
ये कहना बड़ा आसां है,
तेरी राह में है बड़ी मुश्किल.

अब कुदरत करेगा कोई उपाय.
जो तुझे इस मुश्किल से बचाए,
तेरे हाथ अब कुछ भी नहीं है,
तो फिर क्यूँ तू यूँ ही घबड़ाए.

- © राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"

Wednesday, July 22, 2015

आवारा आशिक


Picture from  https://www.mihai-medves.com 

आवारा आशिक

समेट लो दामन में मुझको, मैं बिखड़ा हुआ हूँ,

सहारा मुझको दे दो तुम, अंदर से टुटा हुआ हूँ.


बे-वजह तुम से मिला और मेरा ये हाल हुआ,

पहले आवारा बादल सा, मैं जीवन जीता रहा हूँ.


मुझे देख कर दहशत में जीते थे लोग,

अब उन्हीं के ठोकरों पर, मैं जी रहा हूँ.


बहुत ही कठिन है शराफ़त से जीना,

तेरी सोहबत के ख़ातिर, मैं ये कोशिश कर रहा हूँ.


मुफ़लिसी में जीना कोई मुश्किल नहीं है,

बेबसी में जीना है कैसा, मैं अब समझ रहा हूँ.


हौसलों के आगे असफलता कब तक टिकेगी,

जैसा चाहा था उसने वैसा, मैं अब बन गया हूँ.


कुछ भी बन जाना ये मेरे हाथ में है “राही”

वो मेरी बनेगी एक दिन, मैं इंतज़ार कर रहा हूँ.

- © राकेश कुमार श्रीवास्तव "राही"